गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना भोजपुर पुलिस ने कल शाम अवलपुर की पुलिया से अभियुक्त अफजल पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, वसीम पुत्र अयुब निवासी कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा राहुल पाल पुत्र अनिल पाल निवासी ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना भोजपुर के मु0अ0स0 399/16 धारा 353,380,411 भादवि से संबंधित 4 मोनिटर, 1 यूपीएस, 1 सीपीयू, 3 लीड, 3 माउस, 4 की बोर्ड आदि सामान व एक तंमचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
चाकू सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम अशोक बिहार चैकी के पास से अभियुक्त परवेज पुत्र रियाकत अली निवासी इन्द्ररापुरी थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा मोसिन पुत्र बाबू खाॅ निवासी बलरामनगर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
चाकू सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात सोमवार बाजार से अभियुक्त शेरू उर्फ शेरददीन पुत्र बाबू खाॅ निवासी गली नं0 11 म0नं0 220 इन्द्रापुरी थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा वसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी लक्ष्मी गार्डन गली नं0 11 बुद्व बाजार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
अवैध गांजा बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल दोपहर 3 बजे शक्ति खण्ड से अभियुक्त अनिल पुत्र ललित निवासी झुग्गी झोपडी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद तथा सलाउददीन पुत्र मौ0 समीर निवासी झुग्गी झोपडी शक्ति खण्ड-4 थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।
चोरी के माल सहित 2 अभियुक्ता गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम सोमवार बाजार लोनी तिराहे के पास से अभियुक्ता छोटी उर्फ रूखसाना पत्नी वसीम उर्फ हसंमुददीन निवासी कबीरनगर गली नं0 01 थाना बेलकम तथा कमला पत्नी मुन्ना निवासी तुलसी निकेतन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना लोनी के मु0अ0स0 1517/16 धारा 379, 411 भादवि से संबंधित 2 स्टोल, 4 लेगी, 7 सूट का कपडा बरामद हुआ है।
चोरी की मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने नन्दग्राम से अभियुक्त आसिफ पुत्र जफरू निवासी हिण्डन बिहार सुल्तान चैक थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटर साईकिल व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
अवैध चरस बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने कल रात सोम पुस्ता से अभियुक्त हैदर अंसारी पुत्र अशद अंसारी निवासी राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर हाल पता सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment