आठ कारों से बैट्री चोरी Eight cars stolen battery



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र की बृज विहारकालोनी से चोरों ने एक ही रात मेें आठ कारों से बैट्री चोरी कर लोगों की नींद हराम कर दी।
       बृजबिहार ब्लाक बी में रहने बाले संजीव त्रिवेदी नोएडा के एक मीडिया संस्थान में उप प्रबंधक हैं। संजीव ने बताया कि सोमवार रात कार्यालय से आने पर कार को घर के बाहर खड़ा किया था। मंगलवार की सुबह जव वे कार्यालय जाने के लिए कार स्टार्ट करने लगे, तो स्टार्ट नहीं हुई। बैटरी का तार जांचने के लिए बोनट खोला, तो देखा बैटरी गायव है। उनकेे पड़ोसी कलश सोमानी नेे जव अपनी कार का हालत देखने के लिये बोनट खोला तो उनकी कार की बैट्री भी गायव थी। देखते ही देखते पूरी कालोनी में बैटरी गायब होने की सूचना फैल गई। अन्य लोगों ने भी अपनी - अपनी कार की बैटरी जांची, तो छह और कारों से बैट्री गायब मिलीं। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को चोरी की इस बड़ी बारदात की शिकायत की। मौके पर पहुंची और पूछताछ कर चली गई। लोगों ने सूर्यनगर पुलिस चैकी में मामले की लिखित शिकायत दी है।
            लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाये हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस की रात में गष्त नहीं होती। आठ कारों की वैट्री चोरी करने में कमसे कम दो घंटे लगे होंगे तथा बिना बाहन के आठ बैट्री ले जाना मुष्किल है। यदि पुलिस गश्त पर रहती तो चोर कारों से बैटरी चुराते रंगे हाथों पकड़े जाते।
        उधर थाना प्रभारी लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के सामने एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मंगलवार को दुकान बंद रहती है। बुधवार को दुकान खुलने पर फुटेज की जांच करायेंगे।
      




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment