लुटेरों से लूट का सामन व हथियार बरामद Salmon and arms recovered from the robbers loot



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता  ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना साहिबबाद क्षेत्र में हुई एक लूट का सामान,अवैध हथियार सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा थाना लिंकरोड पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उससे  अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद  किये हैं।
         जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पुलिस ने सोमवार की रात में सैक्टर-5 राजेन्द्र नगर से  राजा उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र रजाबुल निवासी 100 फुटा रोड मदरसे के पास थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा  शेफ अली पुत्र मोनू निवासी गंगा सराय मैन बाजार लोनी थाना को गिरफ्तार किये गये हैं । जिनके कब्जे से थाना साहिबाबाद में हुई एक लूट की बारदात के 900 रूपये, एक मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई है।इसके अलावा थाना लिंकरोड पुलिस ने सोमवार की रात यामीन पुत्र शाबुद्दीन निवासी चमन कोलोनी गली दो नये बस अडडे के पास थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment