साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंकरोड पुलिस ने शुक्र्रवार की रात करीव पौने दस बजे डाबर तिराहे के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार अरूण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी सी-68 गली 4 बेगम सराय थाना बेगम सराय रोहणी दिल्ली तथा धीरज उर्फ नेपाली पुत्र दरबान सिंह निवासी मैन मार्किट झण्डापुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से दो पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
इसके अलावा थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल की रात रिहान पुत्र रहीश अहमद तथा रिहान पुत्र नफीफ रहमान निवासीगण चाबुक सवार लालकुआ थाना फोर्स काॅची दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक अवैध तंमचा व एक चाकू बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment