पेंशनर दिवस सम्पन्न Pensioners Day held



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश सरकार पेंशनर्स के हितो के प्रति सवेंदनशील है। सरकार द्वारा पेंशनर्स के हित में कई निर्णय लिये गये है।  यदि किसी कर्मचारी की सेवा 33 वर्ष से कम है तो भी उसे पूर्ण सेवा का लाभ देते हुये पूरी पेंशन दी जायेगी। साथ ही यदि किसी पेंसनर की मृत्यु हो जाती है तो पेंसनर पर आश्रित मानसिक विकलांग सन्तान विधवा व तलाक शुदा पुत्री को पारिवारिक पेंशन दी जायेगी।
मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा ने आज कलेेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित पेंशनर दिवस पर आये जिले के पेंशनर्स को ये जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आधार कार्ड को पेंशन से लिकं कर दिया गया है। अब पेंशनर्स देश के किसी भी राज्य सेे अपने जीवन प्रमाण-पत्र को बायोमैट्रिक प्रणाली से सम्बन्धित कोषागार को भेज सकते है। 
इस अवसर पर पेंशनर्स ऐसोसिएशन एवं सगंठनों द्वारा विभिन्न मांगे रखी गयी पेंशनर द्वारा मांग की गयी की उ0प्र0 राजकीय पेशंनर्स चिकित्सा प्रतिपूति की नयी व्यवस्था के साथ पुरानी व्यवस्था भी रखी जाये। राजकीय चिकित्सालयों एवं जिला चिकित्सालयों में सेवा निवृत्त कार्मिकों तथा सीनियर सिटीजन के लिये प्रथम पंक्ति लगवाकर उन्हें विशेष सम्मानीय सुविधाये उपलब्ध करायी जाये। बेसिक  व माध्यमिक शिक्षा के पेशनर्स को भी राजकीय पेशनर की भाॅति प्रतिपूर्ति की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाये। 
पेंशन अदालत में पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक जिला उद्योग केन्द्र होमगार्ड आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष यू0पी0 गवर्नमंेट पेंशनर्स ऐसोसिएशन जे0के0 जैन, श्री आर0के0 सैगर अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ पेशनर्स ऐसोसिएशन, श्री एच0बी0 अरोडा, विधुत विभाग पेशनर्स ऐसोसिएशन सहित बडी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment