तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल के वार्ड से आईसीयू में शिफ़्ट किया गया है.
जयललिता 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.
चेन्नई के अपोलो अस्पताल के बाहर खासी भीड़ जमा है और सरकार ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
पूरी रात अपोलो अस्पताल के बाहर उनके दल अन्ना द्रमुक के कार्यकर्ताओं और उनके फ़ैन्स का जमावड़ा लगा रहा.
प्रशासन ने अफ़वाहों से लोगों को आगाह किया है और स्पष्ट किया है कि स्कूल, कॉलेज सोमवार को खुले हैं और इम्तहान सामान्य तरीके से होंगे.
मिनाडु के गवर्नर का कार्यभार संभाल रहे सी विद्यासागर राव रात में ही अस्पताल पहुँचे. जयललिता के मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य भी रात में ही अस्पताल पहुँच गए थे.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी जयललिता के दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर दुख जताया है और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है.
जयललिता के ठीक होने के लिए हज़ारों लोग दुआ कर रहे हैं.
अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने लिखा, "हमारे डॉक्टर माननीय मुख्यमंत्री की तबीयत का खास ध्यान रख रहे हैं. वे उनकी सेहत का ख्याल रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं."
अस्पताल के ट्विटर हैंडल से भी कहा गया कि मख्यमंत्री के ठीक होने के लिए दुआ करें.



0 comments:
Post a Comment