महिला क्रिकेट: पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशिया कप चैंपियन - Women Cricket News



महिला एशिया कप टी-20 के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बन गई है.
बैंकॉक में खेले गए फ़ाइनल मैच में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की.
पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 121 रन बनाए.
जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 104 रन ही बना पाई.
भारत की सलामी बल्लेबाज़ मिताली राज ने 65 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 73 रन बनाए.
पाकिस्तान की ओर से बिस्माह मारूफ़ ने सबसे ज़्यादा 25 रन बनाए.
मिताली राज को मैच और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment