पटरियों से उतरी कुर्ला-अंबरनाथ लोकल ट्रेन-Kurla Ambarnath Local Train Got Derailed Near Kalyan




मुंबई: कुर्ला से अंबरनाथ के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन गुरुवार सुबह पटरियों से उतर गई। यह हादसा कल्याण और विथलवाडी के बीच हुआ। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, यह हादसा सवेरे 5 बजकर 53 मिनट पर करजात बाउंड लाइन पर हुआ। हालांकि, इस रेल हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कल्याण-करजात लाइन पर रेल यात्रा प्रभावित हुई है।
इस दुर्घटना के चलते ट्रेन नंबर 12124 (पुणे-सीएसटीएम) एक्सप्रेस, 12123 (सीएसटीएम-पुणे) एक्सप्रेस, 12127 (सीएसटीएम-पुणे) रद्द हुई है। इस रेल हादसे के बावजूद अंबरनाथ से करजात के बीच लोकल रेल ट्रेन सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।
इस हादसे से ठीक एक दिन पहले कानपुर के रूरा रेलवे स्टेशन के पास भी एक रेल ऐक्सिडेंट हुआ था। इसमें अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पुल पार करते वक्त पटरियों से उतर गए थे। इस हादसे में दो डिब्बे नहर में गिर गए थे। यह हादसा भी सुबह 5.30 बजे के करीब ही हुआ था। यह ट्रेन सियालदाह से अजमेर जा रही थी। इसमें 52 यात्री घायल हुए थे।kanpur-train-accident


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment