| मृतक का फाईल फोटो |
मुम्बई, ( संवाददाता ) संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग मुंबई के फ़िल्म सिटी स्टूडियो में चल रही है। शुक्रवार २३ दिसम्बर २०१६ को दोपहर करीब १ बजे के आसपास को सेट पर एक गंभीर हादसा हो गयाएजिसमें एक पेंटर मुकेश डाकिया की जान चली गई।आरे कालोनी में मोराचा पाडा के निवासी मुकेश डाकिया को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जोकि मुम्बई के आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हादसा करके मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है। फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू ने बताया कि सेट पर सेफ्टी के नियम को नज़रअंदाज़ किये जाने की वजह से यह हादसा हुआएवे जल्द ही प्रोडक्शन को नोटिस भेजने वाले है। वही फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ट्वीट करके इस पर अफसोस व्यक्त किया।
फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू कहते हैएष्आजकल निर्माता निर्देशक इतनी बड़ी बड़ी फिल्मे बनाने में खर्च करते है और वर्कर्स काफी मेहनत करते हैएउनको वर्कर्स की जिंदगी का ख्याल रखना चाहिए। जिस तरह सेट पर फिल्म स्टार के लिए वैन इत्यादि का इंतज़ाम होता हैएउसी तरह एम्बुलेंसए सेफ्टी बेल्ट और सेफ्टी कैप इत्यादि का इंतज़ाम कर सकते है और जोकि जरुरी है चाहे स्टार के लिए या मज़दूर के लिएएजिसे सभी लोग नज़रअंदाज़ करते है। जिसकी वजह से इसतरह के हादसे होते है। हमलोग चाहते है कि संजय लीला भंसाली डेथ कंपंसेसन के तहत जल्द से जल्द मुआवजा देए जिससे पीड़ित परिवार को पहुंचाया जा सके। तथा फिल्मसिटी को चाहिए कि वह लोगों को बिना सेफ्टी सुविधा के शूटिंग न करने दे और वह स्टुडिओं में एम्बुलेंस की सेवा दे या हमलोगों को जगह दे हमलोग यूनियन की तरह से एम्बुलेंस प्रोवाइड करेंगे।हमलोग हमेशा सेफ्टी के बारे में लोगों को कई वर्षों से कहते आ रहे हैए लेकिन अब तक कुछ नहीं किया जा रहा है। अब यूनियन इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी।ष्


0 comments:
Post a Comment