भारी मात्रा मे चोरी का तार, ट्रान्सफार्मर का सामान, तार काटने के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) कविनगर पुलिस ने आज दिन के दोपहर में मुठभेड़ के बाद हापुड़ चुंगी के पास से पास से मुठभेड के बाद 7 अन्र्तराज्यीय तार व ट्रान्सफार्मर चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी का 02 बन्डल बिजली का तार, चोरी के ट्रान्सफार्मर के उपकरण, दो तंमचे 315 बोर, 2 जिन्दा, 2 खोका कारतूस, 2 नाजायज चाकू, तार काटने का कटर, रस्से, चैन प्लास, पैचकस, पाना दस्ताने आदि सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर के सूचना पर हापुडत्र चुंगी के पास से सात बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया । उनमें से एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगा तथा उसके अन्य साथी भी ीागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर सातों को दबोच लिया । पकड़े गए बइमाशों में आबिद पुत्र शराफत निवासी झुण्डपुरा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद (गैंग लीडर), राशिद पुत्र रोशन निवासी कल्लू गढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, जाहिद पुत्र रियाजुददीन निवासी गोकुलपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ, आमिर पुत्र सत्तार निवासी गुलजार कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद, फिरोज पुत्र नाजार निवासी गोकुलपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ, फिराज पुत्र तोसीफ निवासी गोकुलपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ तथा आंसू पुत्र वसीर निवासी खुशहाल कालोनी थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ है ।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे बिजली के तार/ट्रान्सफार्मर के उपरकणों की चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।



0 comments:
Post a Comment