गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी क्षेत्र मे 6 जनवरी 2017 को डाबर तालाब से अज्ञात बदमाशों द्वारा बन्धन बैक कलैक्शन एजेन्ट श्री कामिल से तंमचों के बल पर 73000 रूपये लूट लिये गये थे। जिसके संबंध मे थाना लोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना लोनी पुलिस ने कल शाम करीब सढ़े 6 बजे नसबन्दी तिराहे से 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूट के 52,200 रूपये नकद, घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद हुए है। पुलिस द्वारा पकड़े गए लूटेरों में शेरू उर्फ शेरखान पुत्र इरशाद उर्फ भालू निवासी डाबर तालाब थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, शेरखान पुत्र हनीफ निवासी डाबर तालाब थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, नफीस पुत्र रहीस निवासी चाॅद मस्जिद डाबर तालाब थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, नदीम पुत्र रहीसु निवासी रामपार्क थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा आसिफ पुत्र रहीसु निवासी गिरी मार्केट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 52,200 रूपये नकद, दो तंमचें 315 बोर मय कारतूस, लोन लेने वाली महिलाओं के वोटर आई0डी0 कार्ड, घटना मे प्रयुक्त लीवो मोटर साईकिल नं0 यूपी17एल6136, घटना मे प्रयुक्त टीवीएस मोटर साईकिल नं0 डीएल5एसएआर-2191 बरामद किया है ।
पुलिस का कहना है गिरफ्तार किये गये पांचों शातिर किस्म के लुटेरें है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनसे पूछताछ कर लूट के अन्य मामलों में शामिल होने की जानकारी ली जा रही है ।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम रेवले रोड सैक्टर-9 से अभियुक्त मुन्ना लाल पुत्र मदनलाल निवासी पुराना विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात एबीईएस कट के पास से अभियुक्त राशिद पुत्र अस्लम निवासी दीनदयालपुरी नन्दग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
तंमचे सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना भोजपुर पुलिस ने कल रात बिजलीघर के पास मुकीमपुर से अभियुक्त सत्यपाल पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना भोजपुर के मु0अ0स0 1/17 धारा 452,323,504,506 भादवि मे वांछित चल रहा था।



0 comments:
Post a Comment