1 पिस्टल 32 बोर, 2 तंमचे 315 बोर, 5 जिन्दा, 1 खोका, 8 नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मूसरी पुलिस ने आज अलसुबह मुगल गार्डन खण्डर के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्र का पर्दाफाश किया है । पुलिस के अनुसार मुखबिर के सूचना पर पिछले कई दिनों से अवैध हथियार बनाने की जानकारी की छानबीन की जा रही थी। लेकिन अभियुक्त गिरफ्त में नहीं आ रहा था ।
ग्राम पिपलेडा थाना धौलाना जनपद हापुड, निवासी मौहम्मद नईम पुत्र अब्दुल क्यूम सैफी को आज अल सुबह गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने उसके कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर, 2 तंमचे 315 बोर, 5 जिन्दा कारतूस, 1 खेाका कारतूस, 8 नाल व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है । पुलिस का कहना है कि अभियुक्त पहले से ही इस काम में लगा हुआ था । अब तक कितने अवैध शस्त्र बनाकर किस - किस को बेचा है इसकी जांच की जा रही है ।



0 comments:
Post a Comment