हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद Wanted on charges of murder accused arrested, illegal weapons recovered



                                                                       अपराध - संक्षिप्त  

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मसूरी पुलिस ने आज प्रातः 9.00 बजे भूड गढी मोड से अभियुक्त आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद निजाम निवासी मौहल्ला लुहारो वाली मसूरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना मसूरी के मु0अ0स0 37/17 धारा 323,504,302 भादवि मे वांछित चल रहा था।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात सिद्वार्थ बिहार से अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र प्रेमराज निवासी म0नं0 03 बी ब्लाक सिद्वार्थ बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 92 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

1 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटर साईकिल बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात सैल टेक्स बैरियर एनएच-24 बाईपास से अभियुक्त शुभम पुत्र मनोज निवासी म0नं0 200 थाना सीमापुरी दिल्ली हाल पता कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर नं0 यूपी16एवी- 9613 व हीरो होण्डा प्रो नं0 यूपी14बीएच-8615 बरामद हुई है।

10 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने कल देर रात टाटिया बाबा गेट के पास से अभियुक्त नईम पुत्र यासीन निवासी संगम पार्क खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक आल्टो कार नं0 डीएल9सीआर-0799 मे 10 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल देर रात पंचलोक से अभियुक्त योगेश पुत्र राजपाल निवासी पंचलोक थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 37 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम खनपुर पुस्ता से अभियुक्त मुकेश पुत्र मांगेराम निवासी खानपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 8 बोतल अग्रेजी शराब बरामद हुई है।

पशुओ की चोरी की योजना बनाते 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना मुरादनगर पुलिस ने आज दोपहर  समय 1.55 बजे अभियुक्त वसीम पुत्र शरीफ निवासी पीरवाली गली व्यापारीयान कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, साजिद पुत्र असलम निवासी कमेला कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, आसिफ पुत्र असलम निवासी उपरोक्त तथा नौशाद पुत्र शरीफ निवासी पीर वाली गली व्यापारीयान कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को पशुओ की चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 3 तंमचे, 3 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल देर रात टीला शाहबाजपुर से अभियुक्त राम किशोर पुत्र लेखराम निवासी टीला शाहबाजपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 48 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।  





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment