मतदान केन्द्रों पर सभी प्राथमिक सुविधायें उपलब्ध करायी जायें - केसरवानी Go all the primary services provided at polling stations



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र व पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, साफ सफााई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र का अवलोकन कर लिया जाये। जहां पर जिस चीज की जरूरत है। उसे समय से पूरा करा दिया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से पोलिंग बूथों पर दिव्यांग जनों के लिए रैम्प  की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि रैम्प यदि टूटे-फूटे हैं या उनकी मरम्मत की जरूरत है तो उनकी मरम्मत करा दी जाये। रैम्प गुणवत्ता पूर्ण एवं दिव्यांग जनों के लिए सुगम होने चाहिए। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथों पर फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक-एक कर्मचारी को नामित कर दें और उसे इसकी जिम्मेदारी सौंप दें। पोलिंग पार्टी के पहुंचने के पहले वहां फर्नीचर की सारी सुविधायें उपलब्ध रहें ताकि दूसरे दिन मतदान समय से प्रारम्भ हो सके। निधि केसरवानी ने कहा कि 14 व 15 जनवरी को बूथ डे रहेगा। इन दोनों दिनों में बी0एल0ओ0 बूथ पर उपलब्ध रहेंगे, जिनसे मतदाता सम्पर्क कर अपनी समस्यायें निस्तारित करा सकते हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 जनवरी को अपने सेक्टर के भ्रमण पर रहेंगे। जो प्रत्येक मतदान केन्द्र की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलें। उन्हें तत्काल ठीक करा दिया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन के दौरान सभी आर0ओ0 के कक्ष में सी0सी0 टी0वी0 कैमरे लगाने के निर्देश दिये। साथ ही नामांकन के समय सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेटिंग व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) ज्ञानेन्द्र सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) राजेश कुमार सहित सभी आर0ओ0 व प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।  




  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment