मूवी के 100 दिन पूरे होने की खुशी The joy of having 100 days of movie



सिरसा, ( संवाददाता )   डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनकी पुत्री हन्नीप्रीत इन्सां (बाप-बेटी की जोड़ी) द्वारा निर्देशित व अभिनीत तीसरी फिल्म 'एमएसजी दा वॉरियर लॉयन हार्टÓ ने शनिवार को अपनी सफलता के 100 दिन पूरे कर लिए है  और अब भी देश के विभिन्न सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। मूवी के 100 दिन पूरे होने की खुशी भी एमएसजी फैन्स ने अलग अदांज में मानवता भलाई के कार्य कर मनाई। इस खुशी में फैन्स ने 100 जरुरतमंदों को गर्म वस्त्र व लड्डू बांटे गए।  
         शाह सतनाम जी मार्ग स्थित माही सिनेमा में शनिवार सुबह से ही ढोल-नगाड़ों के साथ एमएसजी फैन्स के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि देर सायं तक जारी रहा। कोई लड्डू बांट रहा था, तो कोई जरुरतमंदों को गर्म कपड़े, तो कोई केक काटकर अपने-अपने अंदाज में खुशी मना रहा था। कुछ ऐसा ही नजारा देश के अन्य सिनेमाघरों में भी दिखाई दिया, जहां दर्शक एमएसजी मूवी देखने के लिए उतावले नजर आ रहे थे। सरसा के माही सिनेमा के अलावा डबवाली, फरीदाबाद,समेत देश के विभिन्न शहरों के सिनेमाघरों में मूवी अब भी सफलतापूवर्क चल रही है। 
      वर्णनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की फिल्म  'एमएसजी लॉयन हार्टÓ गत वर्ष 7 
अक्तूबर को भारतवर्ष समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन सौ दिनों में फिल्म ने बड़े पर्दे पर तहलका मचाते हुए अब तक 450 करोड़ का बिजनैस कर बॉलीवुड व फिल्म जगत को हैरान कर दिया। आज भी विभिन्न सिनेमाघरों में फिल्म का प्रसारण जारी है तथा दर्शक बार-बार फिल्म देख रहे हैं। इस मौके पर 45 मैम्बर रमेश, पूजा, मीनू, आशा के अलावा सरसा, रानिया, रामपुरथेड़ी चक्कां के सिने प्रेमी मौजदू थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment