संक्षिप्त - अपराध
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात इन्दिरापुरम पब्लिक स्कूल के पास से अभियुक्त संजीव पुत्र उपेन्द्र निवासी नगर निगम बालिका स्कूल के पास ज्ञानखण्ड थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 180 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुए है।
जुआ खेलते 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल देर रात नया पार्क अभयखण्ड से अभियुक्त अशोक पुत्र छोटे लाल निवासी म0नं0 37 सुभाष पार्क खोडा कालोनी थाना खोडा जपवद गाजियाबाद तथा प्रमोद पुत्र रामबाबू निवासी भारत कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते, 830 रूपये बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात राधा कृष्ण बिहार कालोनी से अभियुक्त अनिल पुत्र राजकुमार निवासी मौ0 जगतपुरी कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 240 पव्वै देशी शराब बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने आज प्रातः 7.00 बजे महल कालोनी टंकी के पास से अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र रधुनाथ निवासी ज्योति कालोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा शौदान पुत्र नबाब खाॅ निवासी ज्योति बिहार कालोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 50 पव्वै व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात कुटी आश्रम के पास से अभियुक्त पिन्टू पुत्र रामानन्द निवासी शाहपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 36 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुई है।
चोरी की योजना बनाते, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना मुरादनगर पुलिस ने आज दिन के दोपहर जिला पंचायत मार्किट के पास से अभियुक्त विक्रम पुत्र मकड निवासी जडौली खेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर तथा संजय पुत्र महेन्द्र निवासी जडौली खेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना निवाडी पुलिस ने कल देर रात जीआर स्कूल के पास से अभियुक्त सतीश शर्मा पुत्र शोनाथ शर्मा निवासी कस्बा पतला थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 192 पव्वै देशी शराब बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment