गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना भोजपुर पुलिस ने आज प्रातः 7.15 बजे दतैडी गेट के पास से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूट व चोरी के 10600 रूपये नकद व अवैध शस्त्र बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में वसीम पुत्र चाहत निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा गुलफाम पुत्र फरियाद निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस, एक नाजायज चाकू, लूट व चोरी के 10600 रूपये (थाना भोजपुर के मु0अ0स0 34/17 धारा 394,323,411 भादवि से व थाना मसूरी के मु0अ0स0 19/17 धारा 457,380 भादवि से संबंधित ) तथा
घटना मे प्रयुक्त हीरो होण्डा स्पलैण्डर मोटर साईकिल नं0 यूपी14सीआर-4053 बरामद किया है ।
1 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सोने- चाॅदी के जेवरात बरामद - थाना खोडा पुलिस ने कल देर रात इतवार पुस्ता से एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से थाना खोडा के मु0अ0स0 661/16 380,411 भादवि से संबंधित चोरी सोने-चाॅदी के जेवरात बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया विशाल रावत पुत्र चन्द्रपाल निवासी मौ0 इन्दिरापुरम थाना परतापुर जनपद मेरठ है जो एक शातिर चोर है । इसके कब्जे से पुलिस ने एक लेडिज अंगुठी सोने की, एक जेन्टस अंगुठी सोने की, दो चैन सोने की, दो हार सोने के, दो जोडी पाजेब चाॅदी की, एक हथफुल चाॅदी का तथा एक लैपटाॅप बरामद किया है ।



0 comments:
Post a Comment