2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद 2 vicious vehicle thieves arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने आज सुबह 9 बजे अप्रैल पार्क के पास से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी की 5 मोटर साईकिल व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में साजिद पुत्र युसुफ निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा हिमांशु पुत्र चुनचुन मैहतों निवासी पूजा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद हैं । 
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 
पुलिस ने इनके कब्जे से  पेशन प्रो मोटर साईकिल बिना नं0,  पैशन प्लस मोटर साईकिल नं0 डीएल7एसएएफ-1669,  अपाची मोटर साईकिल बिना नं0, प्लेटिना मोटर साईकिल नं0 डीएल5एसडब्लू-6486, स्पलैण्डर मोटर साईकिल नं0 डीएल5एसएके-4323 तथा दो नाजायज चाकू बरामद किया है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment