गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मसूरी पुलिस ने कल रात जंगल ग्राम नहाल रेलवे पुल के पास से 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निषादेही पर चोरी की 2 कारें व 7 मोटर साईकिलें बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में अब्दुल कादिर पुत्र रफीक निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, गुफरान पुत्र गुलफाम निवासी नहाल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा हासिम पुत्र अफसर अली निवासी नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से एक सैन्ट्रो कार नं0 यूपी16एन-2702, एक वैगनआर कार नं0 डीएल2सीएसी-4946, पेसन प्रो मोटर साईकिल नं0 यूपी14बीपी-6697, सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल बिना नं0, स्पलेण्डर मोटर साईकिल नं0 डीएल4एसएएवाई-6122, स्पलेण्डर मोटर साईकिल नं0 यूपी17बीए-0418, अपाचे मोटर साईकिल नं0 यूपी15एसी-1398, पल्सर मोटर साईकिल नं0 बिना नं0, होण्डा सीबीजेड मोटर साईकिल नं0 डीएल2सीएसी-4946 बरामद किया है ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।



0 comments:
Post a Comment