गाजियाबाद, ( संवाददाता ) श्री राजेश कुमार अग्रवाल न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय भारत सुप्रीमकोर्ट ने आज न्यायिक अधिकारियों के लिए माडल टाउन में बनाये गये 60 आवासीय फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री अशोक भूषण, हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश श्री दिलीप बाबा साहब भोंसले, हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ न्यायाधीश विमलेश कुमार शुक्ला, श्री शबीहुल हसनैन उच्च न्यायालय लखनऊ बैंच के न्यायाधीश (प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद न्यायालय गाजियाबाद) तथा जनपद न्यायाधीश श्री रामकृष्ण उपाध्याय, जिलाधिकारी निधि केसरवानी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सहित जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरान्त न्यायमूर्तिगण ने बनाये गये फ्लैट का अवलोकन किया।
न्यायिक अधिकारियों के लिए बनाये गये इन 60 आवासों की लागत 4,972.15 लाख रूपये है। जिसे सी0एण्ड डी0एस0 उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा बनाया गया है। आवासों में दो टावर हैं। जिनमें प्रथम टावर में 11 तल हैं, जिनमें कुल 44 आवास हैं तथा दूसरे टावर में चार तल हैं। जिनमें कुल 16 आवास हैं भविष्य में इसमें 7 तल अर्थात 28 आवास बनाये जाने की क्षमता है। एक आवास का कवर्ड एरिया 2,804 वर्ग फिट है। प्रत्येक आवास में ड्राइंग रूम, लाबी, तीन बेडरूम, एक स्टडी रूम, एक सर्वेन्ट रूम है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के छः प्लान्ट कार्यरत हैं।
इससे पूर्व न्यायमर्तिगण ने जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा जनपद न्यायालय का निरीक्षण किया। जनपद न्यायालय परिसर में लिफ्ट, सी0सी0टी0वी0कैमरा तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों का उद्घाटन सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश श्री अशोक भूषण ने किया। जनपद न्यायालय परिसर में निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में साफ-सफाई एवं भवन के रखरखाव आदि व्यवस्थायें देखकर न्यायमूर्तिगण ने खुशी जाहिर की ।


0 comments:
Post a Comment