साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) उद्यमिता विकास के सन्दर्भ में संकाय सदस्यों के महत्व एवम् सहभागिता विषय पर आईटीएस संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो सप्ताह के इस आयोजन का आज समापन हो गया।
इस अवसर कार्यक्रम की विषिष्ट अतिथि डा0 उषा दीक्षित ने संकाय सदस्यों की उच्चतर सहभागिता पर जोर दिया, उन्होंने उद्यमिता विकास के व्यापक सन्दर्भों को उजागर करते हुए इसकी परिवर्तनमूलक क्षमता के सम्बन्द्ध में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम 16 जनवरी को प्रारम्भ हुआ था जो ष्षुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर जरनल डाॅ0 एके पुरी एवम् कार्यक्रम समन्वयकर्ता डाॅ0 अभिनव पी. त्रिपाठी,प्रोफेसर अंकुर आहुजा आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment