इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) शक्ति खंड में एक युवती से छेड़खानी करने के मामले में युवती की ओर से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हंै।
शक्ति खंड निवासी युवती से करीव तीन माह पहले विजय पाल ने दो साथियों के साथ मिल कर छेड़छाड़ की थी। युवती ने छेड़खानी की शिकायत इंदिरापुरम थाना में की। पुलिस ने आरोपी विजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली। आरोप है कि विजय पाल अव साथियों के सहयोग से युवती कों जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती का पूरा परिवार डरा हुआ है तथा इस मामले में परिवार के लोगों ने थानाध्यक्ष इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपी यदि युवती को धमका रहे हैं, तो वे इसका पता लगा कर आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment