सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र के गांव कड़कड़ माडल में बृहस्पतिवार देर शाम एक घर में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने रंगे हाथ दबोेच लिया तथा उसे मारपीट कर पुलिस के हबाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि कड़कड़ माडल में भूलेराम सपरिवार रहते हैं। वह घर के पास ही फलों की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे भूलेराम की पत्नी घर की कुंडी लगा कर पड़ोसी के घर गई थीं तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक गेट की कुंडी खोल कर घर में चोरी करने के इरादे से घुस गया और कमरे में रखे सामान चुराने लगा। इस बीच उनकी पत्नी घर पर आ गई, तो आरोपी भागने लगा लेकिन महिला के शोर मचाने पर उसे आस पास के लागों ने दबोच लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने युवक पर दो हजार नकद और एक अंगूठी चुराने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment