महिला से आनलाइन ठगी Online cheating woman



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  एक महिला का एटीएम बदलकर ठगों ने अठारह हजार रुपये की आॅनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़िता महिला ने थाना साहिबाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की है।     .    .        जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में रहने बाली महिला सरिता शर्मा बुधवार दोपहर करीब एक बजे गौड़ प्लाजा चैक के पास एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। जब उसका नंबर आया तो भीड़ के कारण एक युवक उसकी मदद करने का ढोंग किया। लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले तो वह घर लौट आईं। बृहस्पतिवार सुबह जव वह जागी तो उनके मोबाइल में पांच संदेश आए हुए थे। मैसेज पढ़ कर पता चला कि उनके बैंक खाता से पांच बार में 18 हजार रुपये की आॅनलाइन खरीदारी की गई है। उन्होंने पर्स से एटीएम निकाला तो वह किसी और का था। तब उन्हें पता चला कि युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया है और उससे ठगी की है। उन्होंने शालीमार गार्डन चैकी में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने उनसे आॅनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। थाना प्रभारी साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment