मुंबई, ( न्यूज नेटवर्क ) वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करन जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करन में’ जल्द ही दिखाई देंगे। वरुण ने ‘कॉफी विद करन’ के सेट की कुछ तस्वीरें टि़्वटर पर साझा कीं जिनमें करन और आलिया उनके साथ दिखाईं दे रहे हैं। 29 वर्षीय इस अभिनेता ने लिखा, ‘‘बद्री, करन जौहर और दुल्हनियां ‘कॉफी विद करन’ के विशेष एपिसोड में। जब कुलीन वर्ग आम जनता से मिलता है।’’
यह जोड़ी दोबारा ‘दुल्हनिया’ में दिखाई देने वाली है। इससे पहले दोनों ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ में दिखाई दिए थे। दोनों इससे पहले भी ‘कॉफी विद करन’ में आ चुके हैं।



0 comments:
Post a Comment