श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गश्त के दौरान हिमस्खलन में दबे सेना के पांच जवानों काे आज सुरक्षित निकाल लिया गया।
इससे पहले इन जवानों के शहीद होने की खबर आयी थी लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को यहां बताया कि गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आये 56वीं राष्ट्रीय राइफल्स के पांचों सैनिकों को बचा लिया गया है।
इन जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।



0 comments:
Post a Comment