दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली Diwyangajnon voter awareness rally



जिलाधिकारी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया 
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने आज जिला प्रशासन एवं डिसएविल्ड हैल्प लाईन फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित दिव्यांग जनों की भागीदारी से एक मतदाता जागरूकता रैली को आशा विद्यालय से झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया। रैली में दिव्यांगजन मतदान करने विषयक नारे जब दिव्यांगजन कर सकते हैं मतदान तो क्यों आप पीछे हैं श्रीमान, हम सबने यह ठाना है, मतदान का फर्ज निभाना है। आओ चलो करें मतदान, लोकतन्त्र का करें सम्मान जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहे थे। यह रैली आशा विद्यालय से चलकर घण्टाघर बस अड्डा से नवयुग मार्केट होते हुए वापस आशा विद्यालय में समाप्त हुई। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में मतदाता जागरूकता हेतु दिव्यांग जनों द्वारा निकाली गयी रैली के लिए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि यह एक अत्यन्त प्रेरणास्पद कार्य है। इससे निश्चय ही आम लोग प्रेरित होंगे और अपने मतदान का अवश्य प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कंसलटैंट मौ0 फारूक तथा विकलांगजन विकास अधिकारी संगीता सिंह भी उपस्थित थीं। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment