आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो - जिला निर्वाचन अधिकारी Ensure compliance with the Code of Conduct - the District Election Officer



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना अनुमति के प्रचार कार्य में लिप्त पाये जाने वाहनों जब्त कर लिया जाये तथा सम्बन्धित उम्मीदवार के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जाये। 
जिला निर्वाचन अधिकारी आज कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उड़नदस्ता टीम तथा स्टेटिक सर्विलान्स टीम में लगे अधिकारियों को बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि टीमें सघन रूप से वाहनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करें। प्रचार करने वाले वाहनों की जांच में यह अवश्य देखें कि उनके पास सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर का अनुमति पत्र है या नहीं। यदि अनुमति पत्र न हो तो तत्काल वाहन जब्त कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीम के सदस्यों को स्थानीय, थाना, क्षेत्राधिकारी तथा उप जिलाधिकारी से समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि किसी वाहन से दस लाख से अधिक धनराशि जांच के दौरान मिलती है और उसका हिसाब सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा नहीं दिया जा पा रहा है तो आयकर विभाग को सूचित करें। स्टैटिक टीम स्थान बदल-बदलकर मैन रूट से हटकर आन्तरिक रोडों में भी जांच करें। जहां से अवांछित वस्तुएं लेकर वाहनों का आवागमन हो सकता है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने टीम के सदस्यों को निष्पक्ष होकर सभी वाहनों की सघन जांच करने के लिए कहा। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) राजेश कुमार ने बताया कि पूरे जनपद में चालीस टीमें सघन जांच कर रही हैं। जिनमें 19 स्टेटिक सर्विलान्स टीम तथा 21 उड़नदस्ता टीमें लगी हैं। जो नियमित रूप से पूरे जनपद में सघन जांच कर रही हैं।   




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment