68 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मिनी मैराथन 68 Republic Day this mini-marathon



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) 68वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्षा मंत्रालय से संबद्ध कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड रविवार को  एक मिनी मैराथन का आयोजन करेगी। यह आयोजन तीन चरणों में होगा जिसमें विजेयताओं को इनाम दिया जायेगा।
    कंपनी की ओर से जारी प्रेस नोट में गिरीश आर्य ने बताया है कि यह मैराथन 3 चरणों में होगी जिसमें 2.5 किमी बच्चों की दौड़, 5 किमी परिवार की दौड़ और 10 किमी सभी के लिए होगी। दौड़ में पहले से ही पंजीकरण कराया गया है तथा जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ली गयी है। विजयी प्रतिभागियोें को पुरुस्कारों की विशेष व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक व विशिष्ठ अतिथि अनूप कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद होंगे। इस अवसर पर संस्थान के इकाई प्रमुख व महाप्रबन्धक चरण सिंह, अन्य महाप्रबन्धक, अधिकारी व कर्मचारी परिवार सहित हिस्सा लेंगें। यह मैराथन दौड़ प्रातः 7.00 बजे बीईएल ओफिसर्स  कॉलोनी चंद्र नगर से प्रारम्भ होकर यूपी बार्डर, सूर्य नगर, ब्रिज विहार आदि स्थानों से होकर वापिस चंद्र नगर आएगी। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment