भौपुरा तिराहे पर तावड़ तोड़ फायरिंग से दहशत Panic broke out firing



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबादक्षेत्र के गांव भोपुरा तिराहे पर शुक्रवार रात छह युवकों ने किराने की दुकान में तोड़फोड़ के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की इससे इलाके में दहशत फैला गयी । फायरिंग से डरे आसपास के दुकानदारों ने डर के मारे अपनी ं दुकानें बंद कर अपनी जांन बचायी। बदमाश फायरिंग कर ़ दुकान के गल्ले में रखे 76 हजार रुपये  लूट कर ले गये। पीड़ित दृकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
       जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले राजेश सपरिवार तुलसी निकेतन में रहते हैं तथा भोपुरा तिराहे के पास उनकी किराने की दुकान है। 
राजेश ने बताया कि वे दुकान पर बैठे थे शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे छह युवक दुकान पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने छह राउंड हवाई फायरिंग की। फिर जाते समय दुकान के गल्ले से 76 हजार रुपये भी ले गए। युवकों ने उनकी दुकान में करीब तीन लाख रुपये की क्षति पहुंचायी है। उनका आरोप है कि एक रिश्तेदार की यह करतूत है जिससे दहेज को लेकर उनका विवाद चल रहा है। वह कई बार मारपीट करने के साथ उन्हें बर्बाद करने की धमकी दे चुका है। उसका यह भी कहना है कि आरोपी एक संगठन से जुड़ा है तथा उसी संगठन से जुड़े लोगों ने उसके यहां तोड़फोड़ की है। उसने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि संगठन  के दबाव के चलते पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
           जव यह बारदात हुई तब भोपुरा तिराहे पर अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अपनी जान बचाने के लिये छुप गये। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जब तक उन्हें मामला समझ में आया, तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो गए थे। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस चैकी तुलसीनिकेतन का  घेराव किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 
            थानाध्यक्ष साहिबाबाद धीरेन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें ं शिकायत मिली है, वे मामले की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment