नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैन्यकर्मियों को आज यहां नवाचार प्रमाण पत्र प्रदान किये।
सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ,श्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शिरकत की।
कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा तथा तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment