सरकार बनने पर लैपटाप की बजाय अार्थिक मदद को देंगे तवज्जो : मायावती The government will help the laptop rather than economic importance: Mayawati



लखनऊ,  (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज अपने 61वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और पंजाब के लोगों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुये कहा कि सरकार बनाने की दशा में बसपा लैपटाप और मोबाइल फोन के मुफ्त वितरण की बजाय गरीबों को आर्थिक मदद मुहैय्या कराने को अहमियत देगी।
सुश्री मायावती ने आज यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन और उत्तराखंड एवं पंजाब में बेहतर परिणाम ही उनके जन्मदिन का सबसे बडा तोहफा साबित होगा।
कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनाये और इसके साथ उत्तराखण्ड एवं पंजाब मेें बेहतर परिणाम लाने में रात दिन एक कर दें।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment