बजट से उम्मीद लगाये बैठा है रिएल स्टेट क्षेत्र Real-estate sector is expected to set the budget sitting



नयी दिल्ली,  (वार्ता) नोटबंदी के बाद अधिकतर समय गिरावट में रहने वाला रिएल एस्टेट क्षेत्र इस उम्मीद में है कि आगामी एक फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट से उसकी खोई रंगत वापस लौट आयेगी।
नोटबंदी की घोषणा और बेनामी संपत्ति कानून को सख्ती से लागू करने के सरकार के बयान से रिएल एस्टेट क्षेत्र दबाव में है और बुरी तरह से पूंजी की कमी से जूझ रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इस क्षेत्र को वापस पटरी पर लगाने के लिए आगामी बजट में कुछ आकर्षक प्रस्ताव लायेंगे ,जिससे मांग का सृजन किया जा सके। रिएल एस्टेट क्षेत्र रोजगार सृजन में काफी योगदान देता है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment