मकरसंक्रांति के अवसर पर गांधी विचार मंच और अग्रबन्धु सेवा समिति द्वारा आयोजित
मुंबई, ( संवाददाता ) सामाजिक संस्था ‘गांधी विचार मंच’ व अग्रबन्धु सेवा समिति (रजि.),मुम्बई के संयुक्त प्रयास से मकरसंक्रांति के अवसर पर शनिवार १४ जनवरी २०१७ को साईबाबा मंदिर, मालाड (वेस्ट), मुम्बई में शारीरिकरूप से विंकलांगों के लिए भव्य और विशाल 'कंबल, चादर और खाद्य सामग्री वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहाँ पर गरीबों, नेत्रहीनों,अपंगों और जरुरतमंदों को कंबल, चादर और विभिन्न प्रकार के अन्न का दान किया गया और कार्यक्रम सफलता पूर्वक संम्पन्न हुआ।जहाँ पर कार्यक्रम के ‘गांधी विचार मंच’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता,समारोह अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ‘मन्नू सेठ’(अग्रबन्धु सेवा समिति के अध्यक्ष),कार्यक्रम संचालक कानबिहारी अग्रवाल,बृजमोहन अग्रवाल,रामप्रकाश मित्तल,अमरीशचंद्र अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,श्री साई दर्शन मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेंद्र खेतान,कन्हैयालाल यादव,श्रीमती स्नेहलता मनमोहन गुप्ता,उदेश अग्रवाल,जे पी सिंह, गोपाल दास गोयल,शोभा ब्रजमोहन अग्रवाल और पत्रकार बंधू इत्यादि सम्माननीय लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्टी किशनचंद गुप्ता ने किया। तथा दोनो संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये व उपस्थित सभी लोगों को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएँ दी।


0 comments:
Post a Comment