सिद्धू एक-दो दिन में कांग्रेस में होंगे शामिल: नवजोत कौर- Navjot Singh Sidhu



अमृतसर: कांग्रेस नेता नवजोत कौर ने शुक्रवार को कहा कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ‘एक-दो दिनों’ में इस पार्टी में शामिल होंगे और यदि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाती है तो उन्हें राज्य में ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका देने का आश्वासन दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘सिद्धू एक-दो दिनों में कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वह एक स्टार प्रचारक के तौर पर पूरे राज्य में इस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।’ कौर ने कहा कि राहुल गांधी ने गुरुवार को नयी दिल्ली में एक बैठक में सिद्धू को आश्वासन दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्हें ‘एक महत्वपूर्ण भूमिका’ दी जाएगी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment