रूपनगर, (भाषा) पंजाब के रूपनगर में आज कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने विधानसभा उम्मीदवार बरिंदर ढिल्लन को बाहरी करार देकर बगावत कर दी।
कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार टिंकू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।
इन पदाधिकारियों ने पार्टी को उम्मीदवार बनने के लिए 16 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।
टिंकू ने कहा कि जिले से 15 लोगों ने रूपनगर सीट पर टिकट का दावा किया था और अगर इसमें से किसी को टिकट मिलता तो सभी उसका समर्थन करते, लेकिन किसी बाहरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment