दिल्ली: वसंत कुंज में मिला जिंदा मोर्टार सेल, NSG की टीम मौके पर Delhi Vasant Kunj found alive mortar sales,



नई दिल्ली, (  न्यूज नेटवर्क )  दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक जिंदा मोर्टार सेल मिलने से हड़कंप मच गया। मोर्टार सेल की खबर मिलते ही पुलिस, एनएसजी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और बम वाली जगह की घेराबंदी कर पूरे इलाके को सील कर दिया। हांलाकि एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मोटर की तरह कोई चीज़ थी, बम नहीं था।

शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे वसंत कुंज के डीडी पार्क के सामने एक जिन्दा मोर्टार सेल मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दक्षिणी जिले के एडिशनल डीसीपी चिन्मय विश्वाल ने बताया कि किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी की वसंत कुंज में एक जिंदा मोर्टार सेल जैसी चीज लावारिस हालत में है। इसके बाद वसंत कुंज नॉर्थ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और पूरे इलाके को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनएसजी को भी सुचना दे दी ताकि वह इसे नष्ट कर सके।

वहीं इस मामले में जिले के बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में यह मोर्टार शेल पुराना लग रहा है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने बम ब्लैंकेट में कवर कर लिया गया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment