अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : सिंह Congress will contest all seats in Amethi and Rae Bareli: Singh



अमेठी,  (भाषा)  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस आला कमान के मुताबिक अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। सपा शीर्ष नेतृत्व ने भी इसका भरोसा दिया है और वह उस पर कायम रहेगा।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतेंगे। सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेठी में एक ही रानी है और वह अमिता सिंह हैं। भाजपा द्वारा राजपरिवार की बहू गरिमा सिंह को अमेठी से चुनाव का टिकट दिये जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि इस भगवा दल ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसा उमीदवार उतारा है जिसे ना तो अमेठी के लोगों ने देखा है और ना ही उसने कभी अमेठी के लोगों से रिश्ता रखा।
मालूम हो कि कांग्रेस अपने गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर चुनाव लडऩे की प्रबल इच्छुक है। इन जिलों में कई सीटों पर उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह अमेठी से ही चुनाव लडऩे के इरादे पर अडिग हैं। सपा ने इस सीट से मंत्री गायत्री प्रजापति को टिकट दिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment