मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में अपनी संवाद अदायगी के लिये मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा महनायक अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम करना चाहते है। अमिताभ और शत्रुघ्न ने’बांबे टू गोवा ”रास्ते का पत्थर” काला पत्थर ”नसीब’ ‘दोस्ताना’ और शान जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
इन दोनों की जोड़ी ने 80 के दशक में लोगों का दिल जीत लिया था जिसे दर्शक आज भुला नहीं पाए। अमिताभ और शत्रु के बीच अंतर की कई खबरें आई लेकिन आज शत्रुघ्न अमिताभ बच्चन की तारीफ करते नहीं थकते। शत्रुघ्न ने अमिताभ बच्चन के साथ फिर से ?स्क्रीन साझा करने की बात कही है।
उन्होंने अमिताभ के साथ अपने संबंधों के बारे में कहा कि, “हमारे बीच कई अंतर थे, लेकिन वह (अमिताभ) हमेशा एक केयरिंग और दूसरों का ख्याल रखने वाले को-स्टार रहे हैं। आज हम दोनों अनुभवी, परिपक्व और समझदार हो चुके हैं। किसी को हम दोनों के लिए फिल्म लिखनी चाहिए। बशर्ते वह हम दोनों की उपस्थिति को सार्थक करे।”



0 comments:
Post a Comment