आजादी के जश्न में झूम उठे लोग People were shifting freedom party



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल मोहन नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे । वर्षा के बीच भी लोग बच्चों के सांस्कुतिक कार्यक्रम देखने के लिए जमे रहे । बच्चों ने भी लोगों को निराश नहीं किया, बल्कि वर्षा में भिगते हुए अपने कला का प्रदर्शन किया । 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्ति निकेतन स्कूल में गणतंत्र दिवस धूम - धाम से मनाया गया । सुबह में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो कटोरी मिल, मोहन नगर, से होते हुए राजीव कालोनी के चारों तरफ से धुमते हुए स्कूल प्रांगण में आकर समाप्त हुआ । इसके बाद स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी, धर्मदास ठेकेदार द्वारा ध्वाजारोहण किया गया । इस मौके पर नन्हें - मुन्हें बच्चों द्वारा गीत - कविता के साथ देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । 

         
                इस अवसर पर भारतीय मूल के मेलबर्न, आॅस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता व 2013 में वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश संमप्रभु देश है , जिसका अपना संविधान है । हम सब को मिल कर अपनी आजादी और संविधान की रक्षा करनी होगी, तभी भारत विश्व में सर्वोपरी हो सकता है । देश के बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं । हमें हर तरह से इनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व शिक्षा का ध्यान रखना होगा । उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मो को एक साथ बांध कर रखने वाला विश्व का पहला देश है जहां सभी धर्मो को समानता प्राप्त है । यहां के बच्चे विश्व में अपनी योग्यता के झंण्डें लहरा रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है ।
स्कूल के सचिव वकिल अजय रस्तोगी  ने कहा कि बच्चों को एक मुकाम हासिल कराने में स्कूल का बहुत बड़ा योगदान होता है । 30 वर्षो में इस स्कूल ने बहुत से बच्चों को आगे बढाने  और सही जगह पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाया है । 
            
             
इस मौके पर रधुबीर जी, कृपाल सिंह, संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चैहान, तेजपाल सिंह, मुकुट सिंह, रामफेर मौर्य, प्रदीप शर्मा, मनीष पांडेय , उर्मीला दूबे, पूजा रानी, सीमा जाॅन, पुष्पा सिंह, रजनी जोशी, शिल्पी, इरफान आदी लोगों ने कार्यक्रम को सफल करने में पूरा सहयोग किया ।  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment