सबसे ज्यादा मुरादनगर तो सबसे कम लोनी में हैं प्रत्याशी Loni best candidate in the most Muradnagar




गाजियाबाद, ( संवाददाता )  तीन महिलाओं के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 53 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। गाजियाबाद, लोनी व साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्रों से तीन महिलाओं के नामांकन पत्र वापस ले लिया है। मोदीनगर में वहाब चौधरी बसपा से तो उनके भाई निजाम चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वहीं लोनी से रालोद प्रत्याशी मदन भैय्या की पत्नी गीता देवी ने भी पर्चा वापस ले लिया। गाजियाबाद से निर्मल यादव और साहिबाबाद से सुषमा शर्मा ने पर्चा वापस लिया।
शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। पहले राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। इसके बाद पंजीकृत पार्टियों को ¨सबल दिया गया और बाद में निर्दलीयों को दिया गया।
जल्द ही तैयार होगा बैलेट पेपर
लोनी के रिटर्निंग आफिसर प्रेमरंजन ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा, जल्द ही उनका प्रकाशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ¨हदी व अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले बैलेट पेपर में ¨हदी के वर्णमाला के अनुसार पहले पार्टी प्रत्याशियों के नाम रखे जाएंगे, इसके बाद निर्दलीयों के उसी क्रम के अनुसार नाम होंगे।
राजनीतिक दलों को नहीं था विश्वास
मोदीनगर में भाजपा प्रत्याशी मंजू शिवाच को छोड़कर किसी भी दल ने महिलाओं पर विश्वास नहीं जताया। मुरादनगर, गाजियाबाद, लोनी व साहिबाबाद में एक भी राष्ट्रीय दल ने महिलाओं को प्रत्याशी नहीं बनाया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या लाखों में होने के बावजूद चुनाव लड़ने में महिलाओं ने कोई रुचि नहीं दिखाई।
प्रयोग होगी 2490 ईवीएम मशीन
सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या पंद्रह से कम होने से सभी बूथों पर एक-एक ईवीएम मशीन मताधिकार के लिए प्रयोग की जाएगी। इस बार पांचों विधानसभा में 2490 बूथ बनाए गए हैं, इससे अब प्रशासन को इतनी ही मशीन मतदान के लिए लगानी होगी। एक मशीन प्रयोग होने से प्रशासन की परेशानी भी कम हो गई।
विधानसभा -     पहले -        वापसी के बाद बचे प्रत्याशी
गाजियाबाद -     14                      13
मुरादनगर -       14                      14
मोदीनगर -         9                         9
साहिबाबाद -       12                     11
लोनी -                 7                        6




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment