2 शातिर बदमाश दबोचे 2 vicious punk cede its



लूट का मोबाइल फोन, चोरी की 3 मोटर साईकिल व 1 स्कूटी बरामद 

गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कविनगर पुलिस ने कल रात एलजी तिराहा राजनगर से अभियुक्त  अरमान उर्फ मुकर्रम पुत्र असलम निवासी झुग्गी झोपडी आरडीसी जिम के पास थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम रोशनपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई  बलराम पुत्र प्रेमशंकर निवासी गली नं0 04 नन्दग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से थाना कविनगर के मु0अ0स0 154/17 धारा 392 भादवि से संबधित लूट का मोबाइल फोन व चोरी की 3 मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद हुई है।

एक शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद - थाना खोडा पुलिस ने कल देर मंगल बाजार से अभियुक्त शशीकान्त पुत्र विधानन्द निवासी बुद्वबाजार खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 116 पव्वै देशी अवैध शराब बरामद हुई है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात सैक्टर-14 वसुन्धरा से अभियुक्त सद्दाम पुत्र जलाल निवासी बलरामपुर थाना अवधपुर जनपद कटियार बिहार हाल पता महाराजपुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात मौ0 पच्छादान से अभियुक्त ओमी उर्फ कल्लू पुत्र जसवंत निवासी बालूपुरा थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment