आरकेआई में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना RKI celebrating Republic Day with great pomp



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) यहां संजय नगर स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सकैन्ड्री गल्र्स स्कूल परिसर में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षको ने देश भक्ति से जुडे गीत गाकर पूरे माहौल को सराबोर कर दिया। 
स्कूल के निदेशक प्रदीप गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आरकेआई के निदेशक आलोक गर्ग ने कहा कि देश भक्ति के जज्बे से ही आत्मविश्वास और संकल्प की भावना पैदा होती है। इसी क्रम में प्रधानाचार्या मालती गर्ग ने देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीरो को याद करते हुए कहा कि आज हम अपने गणराज्य में उन्ही वीरो की बदौलत खुली सांस ले रहे है। हमारा देश हर दिन प्रगति के सोपान पर चढता रहे ,उनके लिए यही हमारी सच्ची श्रंद्वाजलि होगी। 
इस मौके पर प्रसिद् समाज सेवी विवेक चैiधरी ,सुधांशु राय ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि यदि इस विधालय का आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी होनहार विधार्थी हायर स्टेडी करना चाहता है तो उनकी मैसोनिक संस्था  हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर बडी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment