३३ वां वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 33rd annual festival was celebrated with great pomp



फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन का 
मुंबई, ( संवाददाता )  फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर  २६ जनवरी २०१७ को कई हज़ार यूनियन के मेम्बरों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से उनका '३३  वां वार्षिक महोत्सव' कार्यक्रम सफलता पूर्वक चित्रकूट मैदान,अँधेरी (वेस्ट), मुम्बई- ५३ में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम यूनियन के डैशिंग चेयरमैन आमदार राम कदम और जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू औऱ यूनियन के सभी पदाधिकारियों और मेम्बरों के देखरेख में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुवात में मेम्बरों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप,उसके बाद उनके लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसके बाद सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और राष्ट्रगान के बाद, जो भी मेम्बर इस दुनिया में किसी भी कारणवश नहीं रहे, उनके लिए मौन रखकर उनको श्रधांजलि दी गयी। कार्यक्रम में आये समारोह अध्यक्ष औऱ इम्प्पा के अध्यक्ष टी पी अग्रवाल,मशहूर गायक उदित नारायण,राजा मुराद,राजू श्रीवास्तव,फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीटयूट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष योगेश दुबे, वी वी सी एम् सी मेयर प्रवीण ताई ठाकुर, आर एन सिंह, ऍफ़ डब्लू आई सी प्रेजिडेंट बी एन तिवारी, चंद्रकांत मालकर, सिंटा के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह, टीना घई, साहिला चड्ढा, अशोक दुबे इत्यादि  सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत यूनियन के सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू द्वारा पुष्पगुच्छ,शाल और ट्रॉफी देकर किया गया।
                 यूनियन के सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू  ने सभी के सामने विरोधियों द्वारा लगाए हर आरोपो का सिलसिले वार करारा जवाब दिया और उसके बाद अबतक यूनियन सभी उपलब्धियों को बताया। और अब यूनियन अपने नए कदम जैसेकि १२ घंटे काम मज़दूर से काम करवाना बंद करे, हर स्टुडियो में एम्बुलेंस सेवा हो, हर महीने १० तारीख तक पेमेंट मिले, पिछले दो वर्षों से मज़दूरों की पेमेंट नहीं बढ़ी है इत्यादि के बारे में बताया। आगे गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने कहा," लोग मेरे बारे में कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं केवल मज़दूरों के हित के लिए ही काम करता हूँ और करता रहूँगा। जो भी लोग मज़दूरों और यूनियन के हित के लिए काम करेंगे, मैं उनके साथ हूँ।"
                इसके बाद यूनियन के मज़दूरों की सेवा के लिए एक नई एम्बुलेंस का उद्घाटन चेयरमैन आमदार राम कदम द्वारा किया गया और बाद कार्यक्रम की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के डैशिंग चेयरमैन आमदार राम कदम ने भी यूनियन के कामो के बारे में बताया और यूनियन पर लगे आरोपों पर आक्रामक तेवर में बिना किसी का नाम लिए राम कदम ने कहा," कुछ कुत्तों के दहाड़ने से कभी भी शेर नहीं डरता है। दिमाग सटका तो मैं किसी से नहीं डरता। हाईट में कम हूँ लेकिन बाकी सब कुछ सही है। डैशिंग का मतलब झटपट काम खासकर जब गरीब मज़दूर भाइयों की बात हो।“             
             फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन के ३३ वें वार्षिक महोत्सव में सीनियर वाईस चेयरमैन शरफुद्दीन मोहम्मद,वाईस चेयरमैन जगदीश पटेल,जॉइंट सेक्रेटरी राजमंगल यादव और राकेश मौर्या,खनिज़दार भगवती प्रसाद शुक्ला, सलाहकार दिनेश चतुर्वेदी (दद्दू,) राजेश अंभवने व अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने तथा विशेष अतिथि नवीन दुबे, सुरेंद्र मिश्रा, प्रदीप सिंह, वकील सी पी सिंह, प्रकाश लगद, अमित बहल,नगरसेवक वसई विरार सभापति रूपेश जाधव, सभापति पंकज पाटिल, नगरसेवक सीताराम गुप्ता, प्रकाश चौधरी, अंजलि पाटिल, नगरसेवक व् समाजसेवक रामजी मिश्रा, बी इन तिवारी की धर्मपत्नी, प्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम तिवारी, जे पी सिंह, दीपक चौधरी, रमेश मिश्रा, जगदीश अमीन, माझी नगरसेवक अँधेरी प्रमोद दुबे, राज सुधाकर मिश्रा,राज अकादमी के अध्यक्ष शाहरुख़ खान, शिवकुमार तिवारी इत्यादि लोगों ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया और कार्यक्रम को चार चाँद लगाया। जिसके लिए सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया।   




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment