वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में शुुक्रवार को स्काउट व गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों की निराली थी छटा दीख रही थी तथा 11 राज्यों का खान-पान, पहनावा, रहन-सहन को दर्शाते नजारे पूरे भारत की संस्कृति और सभ्यता के संकेत दे रहे थे।
मेवाड़ इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट के 170 विद्यार्थियों ने स्काउट एंड गाइड शिविर में टैंट बांधने की कला के दौरान इन सब नजारों को बखूबी प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य दिनेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि वक्त आने पर वे देश सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटेंगे। मेवाड़ के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया, निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल व विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये टैंटों का निरीक्षण किया।



0 comments:
Post a Comment