साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना लिंक रोड क्षेत्र के साइट4 औद्योगिक क्षेत्र में एक कार चालक को उल्टी दिशा में कार चलाना जान जोखिम में डाल गया। भला हो समय का कि उस समय इलाके की पुलिस गश्त पर थी और पुलिस ने नाले से आरही आवाजों पर ध्यान दिया और कार चालक को गहरे नाले में डूबने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार विकास पुत्र स्व.नरेंद्र सिंह सेक्टर 9 ऑटोमेशन कंपनी नोएडा में सेल्स मेनेजर है तथा 127 शिवाखंड विश्वकर्मा नगर दिल्ली में रहता है। बृहस्पतिवार की रात्रि में करीव 2.45 बजे ऑफिस से घर जाते समय पुलिस चैकी औद्योगिक क्षेत्र के सामने उल्टी साइट से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मारुती अनियंत्रित हो कर गहरे नाले में जा गिरी । गनीमत यह रही कि उस समय पुलिस की एक पार्टी गश्त पर थी तथा उसने नाले से आरही आवाज को सुन लिया और उत्सुकतावश पुलिस की पीसीआर 93 पर तैनात एसआई योगेश शर्मा ने नाले में झांक कर देखा तो उसे कुछ आशंका हुई कि इसम कोई डूबा हुआ है। उन्होंने अपने साथी से दौड़ कर टार्च लाने को कहा। टार्च की रोशनी में देखा तो पता चला कि कार सहित एक व्यक्ति नाले में डूबा हुआ है। पुलिस कर्मियों ने बिना देर किये नाले में डूबते हुए व्यक्ति को कार से बाहर निकला।



0 comments:
Post a Comment