गाजियाबाद, ( संवाददाता ) आज आई0टी0एस0 कालिज मोहननगर में सैक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने कहा है कि जनपद में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के साथ ही निष्पक्ष स्वतन्त्र एवं पारदर्शी मतदान सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें। जिससे जनपद एक माडल के रूप में उभरकर सामने आये।उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया है। उनके द्वारा जो कमियां या समस्यायें दी गयी हैं। उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित विभागों को भेज दिया गया है जिनका निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 254 बूथों की वेव कास्टिंग की जायेगी। जनपद में समस्त मतदेय स्थलों के दिव्यांगों को चिन्हित कर लिया गया है। जिनके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर उपलब्ध करायी जायेगी। दिव्यांगों के मतदान में आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी जायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने हेतु अपने क्षेत्र की मतदान पार्टियों को समय से रवाना कर दें । मतदान पार्टी के सदस्यों तथा अपने मोबाइल नम्बर एक-दूसरे को दे दें, जिससे आपसी संवाद में आसानी रहेगी। पोलिंग पार्टी समय से मतदान केन्द्र पर पहुंच जायें यह अवश्य सुनिश्चित कर लें। मतदान दिवस के दिन समय से मतदान प्रारम्भ कर दिया जाये। उन्होंने यह भी कहा है कि पोलिंग एजेन्ट को मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल न ले जाने दें। उन्होंने यह भी कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट जो ई0वी0एम0 रिजर्व में प्राप्त करें उसको मतदान दिवस के दिन ही मतदान समाप्ति के बाद अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
इससे पूर्व आई0टी0एस0 कालिज में ही माइक्रो आब्जर्वर के भी प्रशिक्षण को प्रेक्षक यशवन्त कुमार तथा डा0 पृथ्वीराज तथा जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने सम्बोधित किया। जहां पर प्रेक्षकगण व जिला निर्वाचन अधिकारी ने माइक्रो आब्जर्वर से कहा कि निर्वाचन कार्य को निष्पक्षता, एवं सुचिता से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी आपकी है। आपका निष्पक्ष आचरण एवंव्यवहार निष्पक्ष निर्वाचन का आधार है। माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के तीन मुख्य आधार हैं। माइक्रो आब्जर्वर की क्रिटिकल मतदेय स्थलों, वल्नरेबिल मतदेय स्थलों तथा वह मतदान केन्द्र जहां तीन या तीन से अधिक मतदेय स्थल हैं, मैं तैनाती की जायेगी। सभी माइक्रो आब्जर्वर प्रातः 6.00 बजे मतदान दिवस पर अपने तैनाती स्थल पर अवश्य उपस्थित रहें। जिससे समय से मतदेय स्थल पर माकपोल की प्रक्रिया पालन करने के बाद ससमय मतदान प्रारम्भ किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश भी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment