मोबाइल की कॉलर ट्यून पर भी आचार संहिता का डण्डा Truncheon mobile caller tune code of conduct on



मथुरा, ( न्यूज नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में सभी सरकारी प्रचार माध्यमों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले सीयूजी नंबर वाले मोबाइल फोनों की बजने वाली घण्टी में प्रदेश सरकार की ‘युवा जोश’ शीर्षक वाली मोबाइल की कॉलर ट्यून भी आचार संहिता के दायरे में आ गई है।

सूचना निदेशक सुधेश कुमार ओझा ने मथुरा सहित प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी प्रकार की प्रचार सामग्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके फलस्वरूप चार जनवरी से सरकार की प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न सामग्रियों व विज्ञापन आदि पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। अपर जिला सूचनाधिकारी आशीष चंद्र यादव ने निर्देश की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद में हर प्रकार के सरकारी प्रचार पर रोक लगा दी गई है जिनमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापन, एलईडी, होर्डिंग्स, विभागीय वेबसाइट, फिल्म बंधु वेबसाइट, न्यूज पोर्टल 360, वेब न्यूज पोर्टल, प्रिण्ट मीडिया आदि के अलावा मोबाइल की कॉलर ट्यून भी शामिल है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment