भारी मात्रा में तार, तार काटने के उपकरण, घटना मे प्रयुक्त आयशर गाडी व अवैध शस्त्र बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कविनगर पुलिस ने कल देर रात सामुदायिक केन्द्र के पास से 4 अन्र्तराज्यीय विधुत तार चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी का 10 बन्डल बिजली का तार, एक तंमचा 315 बोर, 1 जिन्दा, 3 नाजायज चाकू, तार काटने का कटर, रस्से, चैन प्लास, पैचकस, पाना दस्ताने आदि व घटना मे प्रयुक्त आयशर गाडी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों चोरों में दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र यासीन निवासी बहरानपुर बाडली थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड, परवेज पुत्र जुल्लफकार निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, इमरान पुत्र सगीर निवासी मौ0 सददीकपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड तथा दिलशाद पुत्र मोमीन निवासी पावी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद हैं ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे बिजली के तार व ट्रान्सफार्मर के उपरकणों की चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे।



0 comments:
Post a Comment