अवैघ शस्त्र व घटना मे प्रयुक्त नीली बत्ती लगी कार बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मोदीनगर पुलिस ने आज सुबह नैकपुर रोड मोदीनगर से अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र रणधीर ंिसंह निवासी मुलसम थाना दोघट जनपद बागपत, गौरव उर्फ हनी पुत्र स्व0 जगबीर ग्राम बाफर थाना जानी जनपद मेरठ तथा सचिन पुत्र सुरेन्द्र निवासी बजीतपुर थाना बडौत जनपद बागपत हाल पता 162 बन्नूमिया कालोनी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 3 तंमचें 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त आल्टो कार नं0 यूपी15एएफ-1698 जिस नीली बत्ती लगी है। तथा न्याय विभाग लिखा है बरामद की है ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2017 को मौ0 सन्तपुरा मोदीनगर मे व्यापारी राजेन्द्र भारती पुत्र स्व0 पृथ्वी सिंह निवासी मौ0 सन्तपुरा मोदीनगर के ऊपर जान लेवा हमला किया किया था।



0 comments:
Post a Comment